नौसेना दिवस पर देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नौसैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सराहनीय बताते हुए शुभकामनाएं दी

नौसेना दिवस पर देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नौसैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सराहनीय बताते हुए शुभकामनाएं दी। नायडू ने ट्वीट किया, 'नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों, अधिकारियों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।


आप देश की सागर सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी हैं।' आंतरिक विपत्ति के समय भी राहत कार्यों में नौसेना के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, 'आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है। आपकी राष्ट्र निष्ठा प्रेरणा का स्रोत है।'


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश को सुरक्षित बनाने वाले सभी नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। नौसेना पर हमें नाज़ है।'


" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
20 वी सदी में जिस प्रकार प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध, सैनिक और सैन्य शक्ति के द्वारा लड़ा गया, वही आज 2020 स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लड़ा जा रहा है। ये स्वास्थ्य कर्मी किसी देश की सीमा या विवाद पर नही अपितु कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहे हैं।।
अलीगढ़ में होली को लेकर सतर्कता, रंग से बचाव के लिए मस्जिद की दीवार ढकी
Image
केजरीवाल ने विधायकों को सौंपा योजना लागू कराने का जिम्मा
मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि सरकारी दुकानों पर लोगों को राशन मिले। साथ ही नाइट शेल्टर और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण व पर्याप्त मात्रा में खाना मिले। किसी के इलाके में कोई भूखा न रह जाए। किसी को खाने की जरूरत हो तो विधायक निजी तौर पर उस तक भोजन पहुंचाने का इंतजाम करें। राशन व भोजन के वितरण में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उनको भी राशन दिया जा रहा है। विधायक ऐसे सभी लोगों के आवेदन इंटरनेट पर जमा कराने में मदद करें। इसके अलावा विधायक अपने-अपने क्षेत्र में समाज के सभी ऐसे लोगों को एकत्र करें, जो गरीबों की मदद करना चाहते हैं। विधायक वह मदद लोगों तक पहुंचाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से दो टूक कहा कि कोई भी काम करने के दौरान विधायक लोगों से दूरी बनाए रखें। किसी भी सूरत में एक जगह भीड़ नहीं जुटनी चाहिए।
नर्सेज को भी कर्मवीर की उपाधि मिले" राकेश बडगुजर की कलम से